फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से चरस लेकर आए तीन आरोपी गिरफ्तार, 386 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ ने गढ़ मिरकपुर नाका के पास से मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव गंगाना निवासी शीला, गांव गामड़ी निवासी अजीत उर्फ जीता व जगपाल उर्फ गांधी है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ में नियुक्त एसआई पूर्ण सिंह शुक्रवार रात गढ़ मिरकपुर के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि तीन युवक मादक पदार्थ लेकर हरिद्वार से लेकर आ रहे हैं जिस पर टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। पुलिस टीम ने युवकों को रुकवा लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो जगपाल के पास से 150 ग्राम चरस, शीला के पास से 150 ग्राम चरस व अजीत के पास से 86 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह मादक पदार्थ को उत्तराखंड के हरिद्वार से 25 हजार रुपये में लेकर आए थे। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें