फोटो :53: भाजपा नेता से लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व मामले की जानकारी देते डीसीपी मयंक ग
खरखौदा। भाजपा नेता से मारपीट कर ब्रेजा गाड़ी लूटने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों की मंगलवार को शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे वारदात में प्रयुक्त हथियार व बाइक बरामद करेगी। डीसीपी मयंक गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 17 मार्च को भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व मौजूदा पार्षद गुलशन ठेकेदार से रोहतक मार्ग पर बाइक पर सवार होकर आए हथियारबंद बदमाश उनकी ब्रेजा गाड़ी लूट ले गए थे। अब सीआईए-2 की टीम ने नाबालिग समेत तीन को पकड़ा है। मंगलवार को आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। गिरफ्तार दो आरोपी पहले भी वारदातों को अंजाम दे चुके है।
फोटो :53: भाजपा नेता से लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व मामले की जानकारी देते डीसीपी मयंक ग