गन्नौर। बड़ी थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर लूटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव कैलाना फिलहाल गांधी नगर निवासी अमित उर्फ गोलू, वाल्मीकि मोहल्ला निवासी राहुल और गांधी नगर निवासी विष्णु हैं। बड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि 12 अक्तूबर को पानीपत जिले के गांव आट्टा निवासी गुलाब ने शिकायत दी थी कि जीटी रोड पर सत्संग भवन के पास ई-रिक्शा में सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर 1500 रुपये और बाइक की चाबी छीन ली थी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अमित उर्फ गोलू, राहुल व विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद