फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली से चोरी किए सात मोबाइल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहालगढ़ थाना पुलिस ने लिवासपुर मोड़ से तीन युवकों को चोरी के सात मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कुंडली क्षेत्र की झुग्गियों में रह रहे श्रमिकों के मोबाइल फोन चोरी किए थे। तीनों आरोपी स्मैक का नशा करते है। जिसके लिए चोरी की वारदात अंजाम कुबूल किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव लिवासपुर निवासी सचिन, रवि व गौरव है। पुलिस ने तीनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बहालगढ़ थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि मुख्य सिपाही संजीत अपनी टीम के साथ लिवासपुर मोड़ पर गश्त कर रहा थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि तीन युवक चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे थे। उन्होंने चौकसी बढ़ा दी। इसी बीच तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको पकड़ लिया। युवकों ने अपनी पहचान सचिन, रवि व गौरव के रूप में दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से सात मोबाइल बरामद लिए हैं। आरोपी मोबाइल के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोबाइल कुंडली स्थित झुग्गियों से चोरी किए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
स्मैक का नशा करने के आदी है तीनों आरोपी
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तीनों आरोपी स्मैक का नशा करने के आदी है। नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जिससे अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें