फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला पुलिस ने दो स्थानों से तीन लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने गांव राठधना निवासी ब्रजेश व झज्जर जिले के बहादुरगढ़ निवासी आकाश को राठधना-बहालगढ़ रोड से देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, मुरथल थाना पुलिस ने रोहतक की रौनकपुरा कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ प्रिंस को मुरथल रोड पर माइनर के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें