खरखौदा। पुलिस की अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पहले मामले में क्राइम यूनिट, सेक्टर-27 की टीम ने खरखौदा बाईपास पर स्थित बस स्टाॅप के पास से रोहतक जिले के गांव हसनगढ़ निवासी सौरभ को देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में क्राइम यूनिट, खरखौदा की टीम ने सांपला मार्ग से देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ पश्चिम बंगाल फिलहाल बरोणा रोड निवासी शुभम को गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरे मामले में क्राइम यूनिट खरखौदा की टीम ने थाना कलां बाईपास से गांव मटिंडू निवासी प्रदीप को देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद