फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सीआईए-2 स्टाफ की पुलिस ने हथियार के बल पर लूट की के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अतुल उर्फ काला, दीपक व सोनू गांव जैनपुर के रहने वाले हैं। इस मामले में मूलरूप से यूपी के प्रयागराज एवं हाल टेहा निवासी अरुण ने 11 अक्तूबर मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि चार अनजान युवकों ने धतूरी रोड पर उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ाकर हथियार के बल पर उससे मारपीट करके चार लाख पचास हजार रुपये की नकदी, एटीएम व दस्तावेज छीनकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया। अब मामले की जांच करते हुए सीआईए-2 स्टाफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें