फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर से नकदी और मोबाइल फोन चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2026 08:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गिरफ्तार चोरी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। थाना शहर गोहाना की पुलिस ने घर से नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने के तीन आरोपियों गांव रभड़ा निवासी अर्जुन और गांव माहरा निवासी राहुल व हिमांशु उर्फ डॉन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 मार्च को गांव नगर निवासी अजय ने थाना शहर गोहाना में शिकायत देकर बताया था कि वे परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे। लौटे तो घर से उनकी बहन का पर्स और एक मोबाइल फोन गायब था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर पचा चला कि बाइक सवार तीन युवक आए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही रविंद्र ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें