दुकान में घुसकर पिटाई करने, नकदी व सोने की चेन छीनने के आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद
गोहाना। थाना बरोदा पुलिस ने दुकानदार की पिटाई करने, सोने की चैन व रुपये छीनने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुटाना के रहने वाले मंदीप उर्फ सहिल, अजय व विजय उर्फ सोनू हैं। उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बुटाना निवासी मोहन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 मई को दुकान में घुसकर आरोपियों ने उसकी पिटाई करने के अलावा नगदी व सोने की चेन लेकर भाग गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। दुकानदार की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में अब कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।