झज्जर। पुलिस में दर्ज एफआईआर में कासनी निवासी सोना ने बताया कि वह दवाई लेने झज्जर आई थी। इस दौरान वह अपनी सहेली संजू की दुकान पर आई थी और दूध की डोली भी साथ लेकर आई थी। उसकी और संजू की आपसी बात हो रही थी। संजू ने मुकेश के पास फोन किया, जो उसका साथी है। इसके बाद वह आया और उसने आते ही उसके साथ मारपीट की। इस दौरान वह छुड़वाकर भागने लगी तो उसका रास्ता रोक लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।