सोनीपत। नेशनल हाईवे पर मुरथल स्थित एडिडास शोरूम की दीवार तोड़कर नकदी व सामान चोरी करने पर थाना मुरथल पुलिस ने तीसरे आरोपी मूलरूप से बिहार हॉल देवडू रोड निवासी सूरज उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर 12 मार्च 2024 को सेक्टर-15 निवासी शोरूम संचालक राहुल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि चोर शोरूम की दीवार तोड़कर 98 हजार रुपये, मोबाइल, लैपटॉप तथा 10-12 जोड़ी जूते चोरी कर लिए थे। पुलिस मन्नी और राजेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। संवाद