फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ऐंठने का तीसरा आरोपी काबू

Sat, 01 Apr 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सुभाष नगर के रहने वाले युवक को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक के ऋषि नगर का रहने वाला अमित है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में उत्तर प्रदेश के बागपत के गांव खेकड़ा निवासी आशु व बागपत शहर निवासी नदीम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी सचिन ने तत्कालीन एसपी को शिकायत दी थी कि गोहाना रोड पर प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले अनिल कुमार के साथ उसकी दो साल पहले मुलाकात हुई थी। अनिल ने उससे कहा था कि उसकी दिल्ली में बड़े अधिकारियों संग जान-पहचान है। वह रेलवे में नौकरी लगवा सकते हैं। इसके एवज में उसने साढ़े आठ लाख रुपये की मांग की थी। उसने रुपये दे दिए थे। बाद में उन्हें बताया था कि काम हो गया है। उसकी तीन माह तक नई दिल्ली में ट्रेनिंग भी कराई गई थी। उसने नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र भी दे दिए गए थे। बाद में जब वह नौकरी के लिए गया तो उसे पता लगा था कि उसकी कोई नियुक्ति नहीं हुई है। उसने आरोप लगाया था कि आरोपी अनिल ने उसे अमित नाम के युवक के साथ ही आशु खान व नदीम खान से भी मिलवाया था। सभी इसमें शामिल है। जिस पर पुलिस ने 12 जुलाई, 2022 को मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी अमित को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें