गोहाना। गांव लाठ में चोरों ने घर से मोबाइल, नकदी व आभूषण चोरी कर लिए हैं। ग्रामीण की शिकायत पर सदर थाना गोहाना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राकेश ने बताया कि मंगलवार रात वह और परिजन काम करने के बाद घर पर सो गए थे। बुधवार सुबह 5 बजे उठे तो उनका मोबाइल नहीं मिला। मोबाइल के कवर में वाहन की आरसी थी। चोर अलमारी में रखे लगभग 17 हजार रुपये और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं।