फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारी का ताला खोलकर लाखों के आभूषण ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नांगल खुर्द में घर के अंदर घुसकर चोर अलमारी का ताला खोलकर लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। पीडि़त मकान मालिक ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव नांगल कलां निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई की दोपहर को उसकी मां सुनीता छत पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान चोर उनके घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर के अंदर स फ्रिज के ऊपर प्लास्टिक की टोकरी में रखी अलमारी की चाबी उठाकर ताला खोलने के बाद अंदर से सोने का सेट, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब व एक हथफुल चोरी कर ले गए। जब उसकी मां छत से नीचे आई तो सामान बिखरा देख चोरी की पता लगा। जिस पर वह अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया। कुंडली थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें