फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल टावर से सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रामनगर में चोर मोबाइल टावर से सामान चोरी कर ले गए। जींद के सफीदों रोड स्थित सूर्या होटल के नजदीक रहने वाले संदीप ने पुलिस को बताया कि वह एक सुरक्षा (सिक्योरिटी) कंपनी में पर्यवेक्षक हैं। रामनगर में एक नेटवर्क कंपनी का टावर लगा हुआ है। साइड डाउन होने पर तकनीशियन का फोन आया तो वह मौके पर गए थे, जहां टावर से सामान चोरी किया गया था। शहर थाना गोहाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें