फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंदिरों के दानपात्रों से नकदी ले गए चोर

Fri, 14 Apr 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
शाहपुर तगा में मोहनबाबा मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हुए चोर।
विज्ञापन
गन्नौर। क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। वीरवार तड़के चोर गन्नौर क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के मंदिरों के दानपात्रों का ताला तोड़ नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना थाना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थलों को निरीक्षण कर चोरी के मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

गांव शाहपुर तगा में मोहनबाबा मंदिर में दो चोर घुस आए। दोनों चोर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र का ताला लोहे के सरिये से तोड़ा और उसमें रखी नकदी निकाल ली। इसके साथ ही चोरों ने पूजा की थाली में रखे चढ़ावे पर भी हाथ साफ किया और मौके से भाग गए। उधर राजलूगढ़ी बाला सैयद के परिसर में स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में भी चोरों ने इसी तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश चोर पहले मंदिर में घुसे, फिर दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी दान की राशि चोरी कर भाग गए। इस मंदिर में हुई चोरी की वारदात भी सीसीटीवी में कैद हो गई। गन्नौर एसीपी आत्माराम बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को शाहपुर तगा व राजलूगढ़ी के मंदिरों में चोरी होने की सूचना मिली थी। थाना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में दोनों मामलों में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें