सोनीपत। गांव बैंयापुर खुर्द की गली नंबर-20 में रविवार रात चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए। शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सियावती ने बताया कि उनकी बहन वैजवंती का घर उनके घर के पास ही है। वह करीब 10 दिन से झारखंड गई हुई है। सोमवार को सूचना मिली कि उनकी बहन के मकान के ताले टूटे हुए हैं। मौके पर जाकर देखा तो घर में सामान भी बिखरा पड़ा था। सदर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है व सीसीटीवी की फुटेज खंगालने जा रही है।