खरखौदा। गांव रोहणा में दो चोर ऑटो में रखे 33 हजार रुपये व मोबाइल चाेरी कर ले गए। ऑटो चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को देते हुए केस दर्ज करवाया है।
चालक सामान उतारकर लौट रहे थे। लघुशंका के लिए रुकने के दौरान वारदात हुई। उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के गांव बासवानी फिलहाल पटेल नगर सोनीपत निवासी राहुल ने बताया कि उन्होंने अपने ऑटो में पशुपति ग्लास, सोनीपत से झज्जर जिले के बेरी के लिए शीशा लोड किया था। बेरी में जाकर सामान उतारकर 33 हजार रुपये लिए थे। संवाद