खरखौदा। आनंदपुर झरोठ से चोर इनवर्टर-बैटरी चोरी कर ले गए और दो जगहों से चोर दो बाइक चुरा ले गए। नवीन का कहना है कि उनका आनंदपुर झरोठ में कार्यालय है। जहां पर इनवर्टर-बैटरी लगाए हुए थे। वह अपने कार्यालय में पहुंचे तो पाया कि कार्यालय के गेट पर लगे ताले टूटे हुए हैं। अंदर जांच की तो इनवर्टर-बैटरी गायब थी। वहीं सैदपुर के विजय ने बताया कि चोर फोस्टर टैक कंपनी के बाहर से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। रामपुर गांव के रहने वाले जोगिंद्र सिंह ने भी अपनी बाइक के चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी है। तीनों ही मामलों में खरखौदा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।