फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: सोनीपत में आधार केंद्र का ताला तोड़कर सामान ले गए चोर, सुबह हुई घटना की जानकारी

Wed, 08 Mar 2023 03:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

गांव झरोठ निवासी जयप्रकाश ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह गांव में ही आधार केंद्र चलाते हैं। रात को चोरों ने उनके केंद्र का ताला तोड़ दिया। चोर कमरे से दो इनवर्टर बैटरी, एक प्रिंटर, दो कैमरे व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। 
विज्ञापन
आधार केंद्र में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव झरोठ स्थित आधार केंद्र का ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब केंद्र संचालक पहुंचे तो चोरी का पता लगा। उन्होंने अपने स्तर पर जांच के बाद मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव झरोठ निवासी जयप्रकाश ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह गांव में ही आधार केंद्र चलाते हैं। रात को चोरों ने उनके केंद्र का ताला तोड़ दिया। चोर कमरे से दो इनवर्टर बैटरी, एक प्रिंटर, दो कैमरे व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। 

जिस पर अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उन्होंने खरखौदा थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें