फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर नकदी समेत आभूषण ले गए चोर

Mon, 13 May 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव भैंसवान खुर्द में चोर घर से नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में सो गए थे। रविवार सुबह 5 बजे उन्होंने उठकर देखा तो घर के मैन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर एक कमरे में रखी दो अलमारियों में से 2 लाख 70 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, दो कड़े, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, तीन जोडी कान की बाली (सोना करीब 9 तोले) व चांदी की दो तागड़ी, दो जोड़ी पायल, अंगूठी, चांदी के 10 सिक्के (चांदी करीब 500 ग्राम) चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें