फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार का किया विरोध

Wed, 31 Dec 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15. सोनीपत के आंबेडकर पार्क के पास प्रदर्शन करते दि हरियाणा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग अल्प
विज्ञापन
सोनीपत। दि हरियाणा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक परिषद के सदस्यों ने आंबेडकर पार्क के पास एकत्रित होकर बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार का विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय में तहसीलदार कीर्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकारी अध्यक्ष हवा सिंह बोहत ने बताया कि बांग्लादेश में रोजाना हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हो रहा है। हिंदू युवक दीपचंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसके शव को जला दिया। वहां पर अल्पसंख्यक हिंदू, ईसाई, बौद्ध असुरक्षा और भय के साये में जीने को मजबूर है। परिषद के पदाधिकारियों ने मांग उठाई है कि केंद्र सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करें और अल्पसंख्यक हिंदुओं के जीवन की रक्षा करें। इस दौरान बलबीर सिंह चौहान, ओमप्रकाश सौदा, संजय चावरिया, सुखबीर, प्रदीप चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें