फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर में नहीं होगा जलभराव, नगर परिषद ने किराये पर ली जैटिंग एवं सुपर सकर मशीन

Sat, 10 Aug 2024 07:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में सुपर शकर मशीन व जैटिंग मशीन का नारियल तोड़कर उद्घाटन करती नप अध्यक्ष रजनी
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से शहर में पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एक जैटिंग व सुपर सकर मशीन एक वर्ष के लिए किराये पर ली है। मशीन के संचालन पर नगर परिषद प्रतिदिन 6979 रुपये खर्च करेगा। मशीन के माध्यम से शहर में नालियों, नालों व सीवर लाइनों की सफाई करवाई जाएगी। वीरवार को नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने मशीन का नारियल तोड़कर उद्घाटन किया और अपने सामने नालियों की सफाई करवाई। उन्होंने कहा कि मशीन से बंद नालियों, सीवर लाइनों व नालों की बेहतर ढंग से सफाई हो सकेगी। इससे शहर की गलियों में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें