फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेक्टर-23 में 27 और 28 तारीख को पानी की आपूर्ति नहीं होगी

Sun, 26 Apr 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-23 ​स्थित मीडिया फिल्टर में भरी गाद। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-23 में रहने वाले लोगों को 27 व 28 अप्रैल को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने वाटर वर्क्स पर मीडिया फिल्टर प्लांट की सफाई कराने का निर्णय लिया है। 29 अप्रैल को पानी की आपूर्ति की जाएगी। सेक्टर के लोगों को गर्मी में साफ पानी मिले, इसके लिए वाटर वर्क्स में पानी के टैंकों और फिल्टर की सफाई होगी। एचएसवीपी ने लोगों से अपील की है कि मीडिया फिल्टर के सफाई कार्य के दौरान सभी लोग पानी को स्टोर कर ले। अधीक्षण अभियंता पवन कुमार ने बताया कि मीडिया फिल्टरों में जमा गंदगी को साफ करने का काम 27 अप्रैल को शुरू किया जाएगा जो 28 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें