फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुबह छाए रहे बादल, दोपहर खिली धूप ने कराया गर्मी का अहसास

Thu, 22 Feb 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ के चलते बुधवार को आसमान बादलों से ढका रहा। सुबह ग्रामीण क्षेत्राें में हल्का कोहरा भी छाया रहा। हालांकि हाईवे के नजदीक व शहरी क्षेत्र में कोहरा नजर नहीं आया। दोपहर को निकली धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास दिलाया। मौसम विशेषज्ञों ने वीरवार को आंशिक बादल छाने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मौसम में आए परिवर्तन के बाद एक दिन पहले जिले में बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया था। दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं। हालांकि नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 27 सेल्सियस था। दिन के समय हवा का प्रवाह तेज हो गया। हवा नौ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। जिससे प्रदूषण का स्तर कम हो गया है। शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक 189 दर्ज किया गया, सुबह आठ बजे यह 226 पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम में आए परिवर्तन के साथ बुधवार को हवा चलती रही। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। वीरवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें