फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बूंदाबांदी तो कहीं छाए रहे बादल, बढ़ी उमस

Sat, 22 Jun 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के राई क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी।
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को जिले के राई क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई तो अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में तो गिरावट आई, लेकिन उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दो-तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन


जिले में लोगों को कई दिनों से भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही थी। बुधवार रात को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई थी। शुक्रवार को भी आसमान बादलों से ढका रहा और दिन भर बादलों के बीच से धूप-छांव का खेल चलता रहा। राई सहित कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई, इससे तापमान में तो गिरावट आई, लेकिन वातावरण में उमस की मात्रा बढ़ गई। मौसम में आए परिवर्तन के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर करीब 21 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश हुई तो कहीं बादल छाए रहे। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 28 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें