फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निर्माण में हुई दो साल की देरी तो बढ़ गया 70 लाख का बजट

Wed, 10 Apr 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड पर स्थित सुभाष स्टेडियम में बहुउद्देशीय भवन के निर्माण में दो साल की देरी के चलते इसका बजट 70 लाख रुपये बढ़ गया है। अब फिर से इसका निर्माण कार्य रुक गया है। भवन का निर्माण कार्य छह साल से चल रहा है। खेल विभाग की तरफ से बजट देरी से जारी होने के चलते इसका निर्माण कार्य बार-बार अटक जाता है। इस पर अब ठेकेदार ने जारी किए बजट की राशि लगाने के बाद भवन का निर्माण कार्य बीच में छोड़ दिया है। अब इसके लिए दोबारा से टेंडर लगाया जाएगा। ऐसे में चुनाव आचार संहिता हटने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। इसमें खेल अधिकारियों के लिए कार्यालय, खिलाड़ियों के लिए जिम व छात्रावास की सुविधा प्रदान कराई जानी हैं। अधिकारियों ने बताया कि बहुउद्देशीय भवन के निर्माण कार्य का टेंडर करीब दो करोड़ 42 लाख रुपये में लगा था। इसे वर्ष 2022 में पूरा किया जाना था। निर्माण कार्य में देरी की वजह से कार्य की लागत राशि बढ़ गई। भवन का ढांचा बनकर तैयार हो चुका है। भवन के निर्माण में अभी करीब 70 लाख रुपये का कार्य होना बाकी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से आचार संहिता हटने के बाद दोबारा टेंडर लगाया जाएगा।



लागत बढ़ने के कारण रुका कार्य

सुभाष स्टेडियम में बन रहे बहुउद्देशीय भवन का निर्माण कार्य लागत की बढ़ोतरी के कारण एक बार फिर से रुक गया है। भवन निर्माण कार्य का टेंडर दो करोड़ 42 लाख रुपये लगाया था। खेल विभाग पंचकूला की तरफ से समय पर पूरी राशि नहीं देने से काम अटकता रहा। इससे निर्माण कार्य में हुई देरी के कारण कार्य की लागत करीब 70 लाख रुपये बढ़ गई थी। ठेकेदार ने दो करोड़ 42 लाख रुपये की राशि का कार्य कर दिया है। ठेकेदार ने अब कार्य करने से मना कर दिया। भवन निर्माण में शेष कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग आचार संहिता हटने के बाद दोबारा से टेंडर लगाएगा।
विज्ञापन




यह मिलनी हैं सुविधाएं



मल्टीपर्पज भवन में खेल विभाग के अधिकारियों के लिए विभिन्न कार्यालय बनाए जाने हैं। बहुमंजिला भवन में खिलाड़ियों व अधिकारियों के लिए इंडोर जिम की सुविधा प्रदान कराई जानी हैं। खिलाड़ियों के लिए भवन के टॉप फ्लोर पर छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। मल्टीपर्पज भवन में वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से सुविधा मुहिया कराई जाएगी।


सुभाष स्टेडियम में बनाए जा रहे बहुउद्देशीय भवन का निर्माण कार्य रुक गया है। निर्माण कार्य की समय अवधि ज्यादा होने के कारण कार्य की लागत बढ़ गई है। ऐसे में ठेकेदार ने टेंडर राशि का कार्य पूरा कर दिया है। अब बचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग अब दोबारा टेंडर लगाएगा।
विज्ञापन

रविन दत्ता, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें