फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अस्पताल में 42 घंटे रहा ब्लैक आउट, मोबाइल की टॉर्च जला कराई दो डिलिवरी

Fri, 26 Jul 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। उपमंडल नागरिक अस्पताल में 10 दिन से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। जिम्मेदार अधिकारी मरीजों की बढ़ती परेशानी की तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। इसी बीच अस्पताल में मंगलवार से बिजली कट लगा होने के कारण ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। मजबूरी में बुधवार रात चिकित्सक की ओर से मोबाइल की टाॅर्च जलाकर दो डिलिवरी की गई, जबकि चार अन्य को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वीरवार को दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल की बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन




बिजली निगम से की थी ऑनलाइन शिकायत
मामले की शिकायत बिजली निगम को ऑनलाइन माध्यम से की गई थी, लेकिन बिजलीकर्मी अस्पताल के बाहर आए फॉल्ट को बुधवार को ठीक कर लौट गए। कर्मचारियों ने बताया था कि अस्पताल के अंदर भी लाइन में फाॅल्ट है, जिसे अस्पताल के इलेक्ट्रिशियन ठीक करेंगे, लेकिन वह भी 10 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन




रिले खराब होने के कारण बिजली कट लगा हुआ था। मैकेनिक को बुलाकर इसे ठीक करवाया गया, इसके बाद दोपहर 1 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
- डाॅ. सत्यपाल, एसएमओ एसडीसीएच (सब डिविजनल सिविल हॉस्पिटल), खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें