खरखौदा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा नेता प्रीतम खोखर ने कहा कि नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर एक बार फिर से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने यह साफ कर दिया है कि यह एकमात्र पार्टी है, जिसमें गरीब व छोटा कार्यकर्ता भी शीर्ष पद पर बैठ सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साढ़े नौ वर्ष तक प्रदेश की कमान बेहतर तरीके से संभाली और प्रदेश के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़े। वहीं मंगलवार को एक उल्टफेर के साथ भाजपा ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर यह दर्शाया कि भाजपा में हर वर्ग के लिए समाज सोच और समान सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और विश्वास के साथ आगे बढ़ने का काम करेगी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में विकास के पथ पर हरियाणा प्रदेश और आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री गुलशन ठेकेदार, लक्ष्मीदत्त व पार्षद श्याम लाल सैनी मौजूद रहे।