फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दान करने से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती : रजनी

Mon, 20 May 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित निजी अस्पताल में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर गोहाना की नेत्रदान और रक्तदान को समर्पित संस्था आहुति के सहयोग से लगाया गया। इसमें 28 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी रही। उन्होंने लोगों को हर तीन माह में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती। कार्यक्रम में संयुक्त संयोजन डाॅ. रोहित विरमानी और डाॅ. दीप्ति विरमानी का रहा। रक्त संकलन के लिए पंडित भगवत दयाल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक से डाॅ. रुपाली की टीम पहुंची। इस दौरान सन्नी निरंकारी, सुरेंद्र विश्वास, बंटी हंस और मनोज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें