फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चचेरे भाइयों सहित तीन की मौत से कुंडली में पसरा मातम

Sun, 13 Oct 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20: पानीपत में युवकों की मौत के बाद सोनीपत के कुंडली में स्थित घर के बाहर लगी सांत्वना देन
विज्ञापन
राई/सोनीपत। गांव कुंडली के रहने वाले चचेरे भाइयों व उनके साथी की पानीपत हादसे में हुई मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों को युवकों की मौत के बारे में जानकारी मिलते ही वह पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घरों के बाहर एकत्रित हो गए। दशहरा पर्व पर तीन युवकों की मौत से गांव में पर्व भी नहीं मनाया गया।
विज्ञापन


गांव कुंडली से निवासी रोहित और उनके चचेरे भाई नितिन टूर एंड ट्रेवल का काम करते थे। उन्हें पानीपत में किसी से रुपये लेकर आने थे। वह कार लेकर पानीपत के लिए निकल गए और अपने साथ गांव के ही अपने दोस्त अक्षय को भी ले गए। साथ ही जांटी कलां निवासी राहुल व सौरव भी उनके साथ थे। वहीं एक अन्य कार में उनके पांच अन्य साथी भी गए थे। सभी शुक्रवार को देर रात करीब 12 बजे पानीपत से सोनीपत आ रहे थे। दोनों कारों में पांच-पांच युवक सवार थे। पानीपत में एलिवेटेड पुल पर संजय चौक के पास उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे कार अनियंत्रित होकर एलिवेटेड पुल के डिवाइडर और पोल से टकरा गई। इससे कार में आग भी लग गई थी। हादसे में रोहित, उनके चचेरे नितिन व दोस्त अक्षय के साथ ही जांटी गांव के राहुल की मौत हो गई थी। उनसे आगे चल रहे दोस्तों को जब हादसे का पता लगा तो उन्होंने वापस आकर कार में लगी आग पर काबू पाया। हादसे में चोट लगने से चारों की जान गई। एक घायल का उपचार जारी है।

परिवार के इकलौते बेटे थे रोहित व अक्षय

हादसे का शिकार हुए रोहित व अक्षय परिवार के इकलौते बेटे थे। रोहित के परिवार में अब दो बहन बच गई हैं। वहीं अक्षय के परिवार में तीन बहनें बच गई हैं। नितिन का एक छोटा भाई है। रोहित व नितिन टूर एंड ट्रेवल काम करते थे। उनके साथी अक्षय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में वार्ड ब्वाय का काम करते थे।
विज्ञापन




गांव में नहीं मना त्योहार

हादसे का पता लगते ही रोहित, नितिन व अक्षय के घर पर ग्रामीणों का तांता लग गया। सभी उनके परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे थे। शनिवार को गांव में दशहरा पर्व की खुशी मातम में बन गई। ग्रामीणों ने पर्व तक नहीं मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें