फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर का ताला तोड़कर आभूषण व अन्य सामान चोरी

Tue, 16 Jan 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। पक्का बाग कॉलोनी में स्थित घर में घुसकर चोर सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। महिला जब अपने ससुराल से घर लौटी तो उन्हें दरवाजे पर लगे ताले टूटे मिले। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी। गांव छिछड़ाना निवासी प्रीति ने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है और फिलहाल पक्का बाग कॉलोनी में अपने बच्चों के साथ रहती है। एक सप्ताह पहले वह अपने बच्चों के साथ छिछड़ाना गांव चली गई थी। लौटने पर घर के मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर जांच की गई तो पाया कि चोर अलमारी से दो जोड़ी सोने के बालियां, हथफूल, तगड़ी, चांदी के 30 सिक्के, सोने का लॉकेट व एलईडी चोरी कर ले गए हैं। प्रीति की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें