फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन स्थानों पर हुईं चोरी की घटनाएं, तार, नकद व सीमेंट ले गए चोर

Tue, 05 Mar 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। ब्रह्म कॉलोनी, गांव खटकड़ और गांव तिहाड़ कला गांव में चोरी की घटनाएं हुईं। इनमें चोर बिजली के तार, नकद और सीमेंट के बैग चोरी कर ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर सिटी, कुंडली व सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ब्रह्म कॉलोनी निवासी राघव शर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपना नया घर बनाया है जिसमें फिनिशिंग का काम चल रहा है। वह 26 फरवरी को वह घर पर ताला लगाकर गए थे। रविवार को जब वह घर पहुंचे तो गेट पर दूसरा ताला लगा था। वह ताले को तोड़कर अंदर गए तो बिजली की फिटिंग के तार चोरी मिले। चोर घर की तीनों मंजिल से तार चोरी कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में चोर गांव खटकड़ में दुकान से 38 हजार रुपये चोरी कर ले गए। गांव खटकड़ निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह घर में भूतल पर जनरल स्टोर चलाते हैं। वह रात सवा 12 बजे घर में सो रहे थे। इसी दौरान शटर उठाने की आवाज सुनाई दी। सात मिनट बाद शटर बंद किए जाने की आवाज आई। बालकनी में आकर देखा कि उनकी दुकान के सामने से दो युवक भैरा बांकीपुर गांव की तरफ भाग गए। उन्होंने दोनों को पहचान लिया। वह कुनाल व राकेश थे। उन्होंने दुकान में जांच की तो 38 हजार रुपये चोरी मिले। कुंडली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उधर, रोहतक के गांव निदाना निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह ललित ठेकेदार के पास काम करते है। उनके ठेकेदार ने गांव तिहाड़ कलां में सरकारी जलघर का टेंडर ले रखा है। उन्होंने 2 मार्च को शिव मंदिर के पास बन रहे जलघर के कमरे में सीमेंट के 500 बैग लाकर रखे थे। रात को चोरों ने कमरे से सीमेंट के करीब 250 बैग चोरी कर ले गए। सुबह मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें