सोनीपत। लॉकडाउन में भी चोर लगातार वारदात कर रहे हैं। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दो दुकानों को निशाना बनाकर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमें दर्ज कर लिए हैं। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में चावला कालोनी के सत्यप्रकाश ने बताया कि उसने जीवन विहार एक्सटेंशन में परचून की दुकान खोल रखी है। चौथे लॉकडाउन में राहत मिलने का पता लगने पर उसने रविवार को अपनी दुकान में सामान भरा था। उसने बताया कि रात को चोर उसकी दुकान में घुसकर 1500 रुपये, रिफाइंड, देशी घी, कोल्ड ड्रिंक्स, चॉकलेट के डिब्बे व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गोहाना के देवीलाल नगर निवासी मंदीप ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उसने महम रोड पर दुकान खोल रखी है। रात को चोर उसकी दुकान का ताला तोडक़र नकदी, चांदी की चेन, बिस्कुट, नमकीन, कोल्ड ड्रिंक्स व अन्य सामान ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।