फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुजुकी कंपनी के सहायक मैनेजर के घर चोरी

Mon, 31 Jul 2023 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कृष्णा नगर स्थित सुजुकी कंपनी के सहायक मैनेजर के बंद घर के ताले तोड़कर चोर आभूषण, नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुरुग्राम में रह रहे मैनेजर को चोरी का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से कृष्णा नगर फिलहाल गुरुग्राम निवासी महेश कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम में सुजुकी बाइक कंपनी में सहायक मैनेजर हैं। उनके माता-पिता व छोटी बहन कृष्णा नगर स्थित घर में रहते हैं। वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता व छोटी बहन बंगलूरू में रहने वाली बड़ी बहन संगीता के घर गए थे। वह 14 जुलाई को बड़ी बहन के पास गए थे। अब रविवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके घर के ताले टूटे हैं। पड़ोसी ने इस बारे में उनको अवगत करवाया। वह गुरुग्राम से घर आकर जांच की तो सोने की तीन अंगूठी, चार जोड़ी कानों के टॉप्स, नकदी व अन्य सामान गायब था। अन्य सामान के बारे में उनके माता-पिता ही बता पाएंगे। उन्होंने सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें