सोनीपत। गांव रभड़ा में प्रसुता को लेकर परिजन अस्पताल में गए तो चोर घर में घुसकर जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव रभड़ा के रहने वाले राहुल ने बताया कि उसकी पत्नी को बच्चा होना था। जिस पर परिवार के सदस्य उसकी पत्नी को लेकर अस्पताल में चले गए। इसी दौरान पीछे से चोर उनके घर में घुसकर सोने की बालियां, ओम, अंगूठी, ओम के साथ ही चांदी के जेवर भी चोरी कर ले गए। जब वह घर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।