सोनीपत। गांव खेवड़ा के पास औरंगाबाद रोड पर स्थित ओलिंपियन एथलीट सीमा आंतिल के भाई आनंदपाल के फार्म हाउस से चोर सामान चोरी कर ले गए। आनंदपाल ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने फार्म हाउस के साथ लगती जमीन को ठेके पर दिया है। फार्म हाउस के कमरे से चोर एलसीडी, इनवर्टर, बैटरी, गीजर, गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। आनंदपाल के पिता अधिवक्ता विजयपाल आंतिल ने बताया कि उनके फार्म हाउस वाले रास्ते पर तीन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस उनकी मदद लेकर चोरों तक पहुंच सकती है। संवाद