फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण आश्रम से दानपात्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सिसाना गांव में स्थित नारायाण आश्रम को चोरों ने अपना निशाना बनाया। जहां से चोर दानपात्र चोरी कर ले गए तो कर्मचारी का मोबाइल भी उठा ले गए। आश्रम में लगे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस चेक कर रही है, लेकिन उससे कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आश्रम प्रबंध समिति के सुरेंद्र दहिया का कहना है कि नारायण आश्रम सिसाना में रखे दान पात्र को चोर चोरी कर ले गए हैं। जिसमें श्रद्धालुओं की तरफ से दिया गया दान रखा हुआ था। इसके साथ ही चोर आश्रम में कार्यरत एक कर्मचारी का फोन भी उठा ले गए हैं। सुरेंद्र का कहना है कि आश्रम में सीसीटीवी भी लगे हुए हैं, ऐसे में उनकी जांच कर चोरों का पता लगाया जा रहा। इस बारे में अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें