फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक ने सोशल मीडिया पर डाले हथियार के फोटो

Thu, 22 Aug 2024 06:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोशल मीडिया पर हथियार के फोटो अपलोड कर उनको बेचने से संबंधित पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने नामजद किया है। आरोपी गांव भठगांव के दीपक के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी गांव में नौ माह से नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को सोशल मीडिया पर हथियार मुहैया कराएं जाने की पोस्ट डालने का पता लगा था। इस पर एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। टीम ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क साधा तो सामने से हथियार के फोटो भेजे गए। टीम ने जांच की तो पता चला कि यह नंबर भठगांव के रहने वाले दीपक का है। उसके बाद कई बार गांव में छापा डाला गया, लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद पता चला कि आरोपी करीब नौ माह से गांव नहीं आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें