गन्नौर। गांव बड़ी स्थित रेल कोच फैक्टरी के पीछे मंगलवार को करीब 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। राहगीरों ने मामले सूचना पर बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर उनकी पहचान के प्रयास किये। मृतक के पास कोई दस्तावेज न होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।