फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: खान पहुंचे युवक ने पहले पानी पीया फिर खनन कंपनी के सुरक्षाकर्मी को गोली मारी

Wed, 27 Sep 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

इससे दो दिन पहले भी खान में आकर कई युवकों ने हमला कर दिया था। जिसे लेकर हिसार के गांव कोच कलां निवासी मुनीम रवि ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सोनीपत के गांव जैनपुर स्थित खनन कंपनी में सुरक्षाकर्मी पर हमला कर भागते हुए सीसीटीवी में दिख रह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में यमुना घाट पर गांव जैनपुर के पास स्थित रेत खनन कंपनी की खान में घुसकर बाइक सवार हमलावर ने सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। हमलावर पहले खान पहुंचा और पानी पीने के बाद अचानक पिस्तौल निकालकर सुरक्षाकर्मी पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी। साथ ही छर्रे आंख के पास व सीने में भी लगे हैं।

 

वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गया। सुरक्षाकर्मी पर हमला दो दिन पहले खान में आकर मारपीट करने व खनन बंद करने की धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

 

गांव शाहपुर तुर्क निवासी संजीत कुमार गांव जैनपुर स्थित योद्धा माइंस खनन कंपनी में सुरक्षाकर्मी है। बताया गया है कि मंगलवार दोपहर बाद वह खान के अंदर चारपाई पर लेटे हुए थे। इसी दौरान एक युवक आया और वहां पानी पीया और फिर अचानक पिस्तौल निकालकर उनके कंधे पर फायर कर दिया।

 

गोली लगने के साथ उनकी आंख के पास व सीने में छर्रे लगे। साथी कर्मियों ने तुरंत उसे मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि खनन कंपनी या घायल की तरफ से शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 

दो दिन पहले रात को किया गया था हमला
इससे दो दिन पहले भी खान में आकर कई युवकों ने हमला कर दिया था। जिसे लेकर हिसार के गांव कोच कलां निवासी मुनीम रवि ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बख्तावरपुर व टिकौला गांव के 12 युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी खान को बंद करने की धमकी देकर गए थे। सुरक्षाकर्मी पर हुए हमले को भी उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद ही जांच कर मामले में पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन

 

गांव जैनपुर स्थित खान में घुसकर सुरक्षाकर्मी को गोली मारी गई है। मामले में बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। बयान व खनन कंपनी की तरफ से शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हमले का आरोप विक्की नाम के युवक पर लग रहा है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई करेगी। -गोरखपाल राणा, एसीपी गन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें