फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीछा कर बात करने का दबाव बना रहा था युवक, किशोरी ने निगला जहर

Mon, 14 Oct 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा(सोनीपत)। किशोरी ने गांव के युवक पर पीछा कर बात करने का दबाव बनाने, ऐसा नहीं करने पर भाई को जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किशोरी ने बदनामी के डर से घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

किशोरी का आरोप है कि स्कूल में आने-जाने के दौरान आरोपी उनका पीछा करते हुए उन्हें रोकता था और बात करने का दबाव भी बनाता था। आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह उनके भाई को जान से मार देगा। इसके बाद उसने एक फोन भी उसे जबरन दे दिया। किशोरी का आरोप है कि ऐसे में अपनी व परिवार की बदनामी के डर से उसने घर पर रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजनों ने इसका कारण पूछा तो उसने सारा घटनाक्रम बताया। इसके बाद किशोरी ने अपने पिता के साथ जाकर आरोपी दीपक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। खरखौदा एसएचओ अंकित ने बताया कि पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर 12 पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें