फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पानी पीता रहा युवक, बाइक ले गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। एनसीआर वाटर चैनल के पास लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए रुके युवक की बाइक एक चोर ले गया। छिन्नौली गांव के रहने वाले हरकेश का कहना है कि वह अपनी बाइक लेकर किसी काम से खरखौदा गए थे। काम निपटाकर वह वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह एनसीआर वाटर चैनल पर लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए रुक गए। बाइक को उन्होंने सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया और चाबी उसी के अंदर छोड़ दी। जब वह हैंडपंप पर पहुंचे तो ईशापुर ढासा हाल खांडा में अपनी बहन के घर पर रहने वाला सोनू उनकी बाइक को लेकर भाग गया। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश भी की लेकिन वह नहीं मिला। जिस पर अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें