सोनीपत। रोहतक रोड फ्लाईओवर के ऊपर से रेलवे लाइन पर कूदे युवक ने रविवार को रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए रोहतक पीजीआई में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
एएसआई अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को रोहतक रोड फ्लाईओवर के ऊपर से करीब 30-35 वर्षीय युवक ने रेलवे लाइन पर छलांग लगा दी थी। जिससे उसे काफी चोट आई थी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने युवक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास से 400 रुपये मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।