फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक ने अपनी पत्नियों के साथ मां, बहन व भाई को पीटा

Sat, 13 Apr 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सैदपुर निवासी महिला ने अपने भाई व भाभियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि तीनों ने उनके साथ, बड़े भाई और मां के साथ पिटाई की और धमकी दी। शिकायत मिलने पर सैदपुर चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सैदपुर निवासी सोनिया ने बताया कि ससुराल में विवाद के चलते वह मायके में ही रहती है। उनके पिता का देहांत हो चुका है। ऐसे में वह अपनी मां व दो भाइयों के साथ रहती है। उनके छोटे भाई ने दो प्रेम विवाह किए हुए हैं। वह उन्हें, बड़े भाई व मां को घर से निकल जाने की धमकी देता है। शुक्रवार दोपहर बाद अचानक भाई ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उनके भाई रवींद्र व मां ने उन्हें रोकना चाहा तो उन पर हमला कर दिया। छोटे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उन्हें पीटा जबकि दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उनके भाई की पिटाई की। दोनों भाभियों ने मिलकर उनकी मां की भी पिटाई की। सोनिया का आरोप है कि उसके भाई ने तीनों को जान से मार देने की धमकी दी है। सोनिया व उनके भाई को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दोनों को 11-11 जगहों पर चोट लगे होने का पता चला। सोनिया की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें