फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुनिया करती जिसे सलाम, वह है भारत का सैनिक महान...

विज्ञापन
डीसीआरयूएसटी, मुरथल के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत व अन्य अधिकारी शौर्य यात्रा को रवाना कर? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि हमारी सेनाओं के कारण हम आज देश के अंदर सुरक्षित हैं। हमें देश की सेना पर गर्व है। यह बातें उन्होंने विजय दिवस पर एनसीसी कैडेट व एनएसएस स्वयंसेवकों की शौर्य यात्रा को रवाना करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारी सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में शामिल हैं। देश के सैनिक युवाओं के आदर्श हैं।
विज्ञापन

डीसीआरयूएसटी में शुक्रवार को विजय दिवस मनाया गया। इसमें एनसीसी कैडेट व एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सर्वप्रथम दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा के पास अमर जवान को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कुलपति प्रो. अनायत ने एनसीसी कैडेट व एनएसएस स्वयंसेवकों को कहा कि राष्ट्र धर्म हमारे लिए सर्वोपरि है। हमारा अस्तित्व राष्ट्र से हैं, न कि हमारे से राष्ट्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह देश के सैनिकों के गौरवमयी इतिहास को पढ़ें, जिससे उन्हें जीवन में विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत के कमांडिंग अधिकारी कर्नल अनिल यादव ने कहा कि सैनिक निस्वार्थ भावना से देश की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। अगर देश की सुरक्षा के लिए सैनिक को अपने जीवन का बलिदान भी देना पड़े, तो वह पीछे नहीं हटता। भारतीय सेना का हिस्सा बनना बड़े सौभाग्य की बात होती है। यह सौभाग्य सभी को नहीं मिलता।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शॉपिंग सेंटर से कुलपति प्रो. अनायत ने शौर्य यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का नेतृत्व एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल अनिल यादव ने किया। शौर्य यात्रा शॉपिंग सेंटर से विश्ववविद्यालय के आवासीय परिसर से होते हुए प्रशासनिक भवन पहुंची। इस दौरान भारतीय सेना का वीर जवान, कभी नहीं झुकने दूंगा देश का मान, कश्मीर से कन्याकुमारी, भारत मां है हमें प्यारी, दुनिया करती जिसे सलाम, वह है भारत का सैनिक महान नारों के साथ परिसर गूंजता रहा।
यात्रा में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.सुखदीप सिंह सांगवान, प्रो. रजनी शुक्ला, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. नेहा यादव, कार्यकारी अभियंता बलबीर सिंह श्योकंद, कुलपति के अधीक्षक दिनेश दहिया, वर्कशॉप अधीक्षक डॉ. एचके अग्रवाल, देवानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें