फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ्टी टैंक गली से ऊंचा बनाने की रंजिश में की थी श्रमिक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव हसनगढ़ में श्रमिक की हत्या के मामले से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव हसनगढ़ का ही रहने वाला चिंटू है। आरोपी ने सेफ्टी टैंक गली से ऊंचा बनाने के चलते रंजिश में परना से गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एएसपी गोहाना निकिता खट्टर ने पत्रकारों को बताया कि गांव हसनगढ़ के धीर सिंह का शव 25 जून को एक प्लाट में संदिग्ध हालत में मिला था। उसके गले पर निशान थे। पुलिस ने मृतक के बेटे गौतम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच में सामने आया कि धीर सिंह ने अपने घर के शौचालय का सेफ्टी टैंक गली में बना रखा था। टैंक गली से थोड़ा ऊंचा था, जिससे पड़ोसी चिंटू उससे रंजिश रखने लगा था। 24 जून की रात को धीर सिंह शराब पीकर घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में चिंटू उसे मिल गया। चिंटू ने उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा गया था। शराब के नशे के चलते धीर सिंह दोबारा उठ नहीं पाया। इसके बाद चिंटू उसे कंधे पर उठा कर सड़क किनारे प्लाट में ले गया। वहां परना (गमछा) से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। चिंटू पानीपत में एक कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता है। पुलिस ने चिंटू को बुधवार को गांव के निकट से गिरफ्तार किया। उससे वारदात में प्रयुक्त परना बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें