सोनीपत के खरखौदा में दिल्ली मार्ग बाईपास पर नालों को साफ करता बुलडोजर। संवाद
खरखौदा। नगरपालिका की ओर से शहर के बंद पड़े नालों की सफाई करने का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली मार्ग पर बाईपास किनारे से नालों को सफाई की गई। इस कार्रवाई को शहर की अंदर की तरफ लाया जाएगा। इस दौरान रास्ते में आने वाले सभी चबूतरे जो कि नालों के ऊपर बनाए गए हैं, उन्हें भी तोड़ा जाएगा।
नगरपालिका की तरफ से नालों की सफाई करने, अतिक्रमण पर कार्रवाई करने का एक अभियान कार्यरत है। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के साथ ही नालों पर चबूतरे बनाने वालों चेतावनी दी जा चुकी है। नपा प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जहां 34 लोगों को चालान तक काट दिए गए थे। अब पक्के चबूतरे और लगाए गए शेड़ भी नगरपालिका की तरफ से जल्द उखाड़े जाएंगे। मंगलवार को नगरपालिका की तरफ से शहर के नालों के साफ करने की कार्रवाई को शुरू कर दिया गया। नपा की तरफ से इस बार सफाई कर्मियों के बजाय बुलडोजर से नालों की सफाई शुरू की गई है। जहां पर बीच रास्ते में नालों पर बने चबूतरे सफाई करने में रुकावट बनेंगे, उन्हें उसी दौरान उखाड़ा जाएगा।
वर्जन
नालों की सफाई का काम बुलडोजर से शुरू करवाया है, जिससे नाले की सफाई में बाधा बन रहे चबूतरे तोड़े जा सकें। साथ ही शहर के मुख्य बाजार का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही इसे भी अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
-संदीप गर्ग, सचिव, नपा खरखौदा।