फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर 40 दिन पहले आई महिला आभूषण लेकर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुराड़ में करीब 40 दिन पहले शादी का झांसा देकर आई महिला परिवार की छोटी बहू के आभूषण लेकर गायब हो गई। महिला घर से फैक्टरी में नौकरी तलाश करने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश, लेकिन जानकारी नहीं मिली। बाद में घर के अंदर जांच करने पर आभूषण नहीं मिले। छोटी बहू ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कुराड़ निवासी सरोज ने पुलिस को बताया कि जींद निवासी रीना नाम की महिला करीब 40 दिन पहले उनके घर आई थी। रीना ने उनके जेठ संदीप के साथ शादी करने का झांसा दिया और गांव में उनके घर पर सहमति संबंध में रहने लगी। इसके बाद वह एक फैक्टरी में खुद के लिए नौकरी तलाश करने की बात कहकर घर से चली गई। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पर पता नहीं चला। उन्होंने घर की अलमारी चेक की तो उसमें रखे आभूषण गायब मिले। अलमारी में रखे हुए सोने की चेन, कानों के दो जोड़ी बालियां, अंगूठी, मंगलसूत्र और चांदी की एक तागड़ी नहीं मिले। उन्हें शक है कि रीना उन्हें निकालकर ले गई। पुलिस ने सरोज की शिकायत पर रीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने रीना की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रीना का फोटो आसपास के जिलों की पुलिस को भी भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें