सोनीपत। शहर के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने व उसके फ्लैट से चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र की 30 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी जान पहचान सदर थाना के गांव के विशाल से हुई थी। विशाल ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। शुरुआत में झांसा देकर व बाद में वह उसे डरा धमकाकर मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती का आरोप है कि वह उसके फ्लैट के अदंर से उसके कपड़े व अन्य सामान भी चोरी कर ले गया। पीडि़ता ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने दुष्कर्म व चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।